Bihar Election 2025: पटना में नहीं बनी बात, दिल्ली में 8 अक्टूबर को NDA की होगी ‘शीर्ष’ बैठक

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत अभी पूरी तरह से नतीजे पर नहीं पहुंची है। पटना में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी और रालोजपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। अब 8 अक्टूबर को दिल्ली में एनडीए की टॉप लेवल मीटिंग में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Bihar Election 2025: दिल्ली में अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में होने वाली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में NDA सीट शेयरिंग फॉर्मूला को अंतिम रूप दिए जाने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा, जेडीयू, हम पार्टी, रालोजपा और अन्य सहयोगी दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे को नाराजगी अब तक बनी हुई है।

धर्मेंद्र प्रधान की हालिया पटना यात्रा के दौरान उन्होंने मांझी और कुशवाहा से अलग-अलग बातचीत की। हालांकि, इन चर्चाओं में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। दोनों सहयोगी दलों ने अपनी-अपनी सीटों की मांग को लेकर नाराज़गी जताई है।

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति

वहीं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। इसको लेकर राजधानी पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (INC), विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों (Left Parties) के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के सभी दलों ने आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। RJD को सर्वाधिक सीटें दी गई हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि दो दिनों बाद होगी, जब सीट शेयरिंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...