कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ शुरू किया सत्याग्रह

Dhanbad: कांग्रेस में एक बार फिर मतभेद खुलकर सामने आया है। पार्टी के नए जिलाध्यक्ष के रूप में संतोष सिंह की दोबारा नियुक्ति के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खुलकर उनके खिलाफ उतर आए हैं। सोमवार को शहर के सिटी सेंटर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह शुरू कर दिया और जिलाध्यक्ष चुने जाने का जोरदार विरोध किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप :

विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संतोष सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एजेंट हैं और उनके कारण ही धनबाद कांग्रेस संगठन की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावना की अनदेखी कर निर्णय लिया है।

कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सत्याग्रह – दी आंदोलन चेतावनी :

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द कोई कदम नहीं उठाता, तो वे आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस बीच जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी अपने रुख पर अडिग हैं।

रिपोर्टः सोमनाथ

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...