हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए हेल्थ टिप्स

1. भरपूर नींद ले 

7 से 8 घंटे की नींद पुरे दिन आपको तरोताज़ा कर सकती है।पर इसके लिए आप को रात के समय जल्दी सोना चाहिए और सुबह के समय जल्दी उठना चाहिए |

2. सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए पिए पानी |

जब हम सुबह उठते है तो हमारे मुंह की लार मे लयिसोजायम एंजाइम होता है जो की पेट और पाचन तंत्र की सफाई करने मे बहुत सहायक है। अत: सुबह बिस्तर पर उठते ही बिना कुल्ला किए 1 लीटर तक गुन-गुना पानी एक-एक घूंट कर पीने से पेट एकदम साफ और हल्का हो जाता है।

3. हल्की धुप का सेवन |

सुबह के समय की धुप का सेवन विटामिन-D का अच्छा श्रोत है जो की शरीर की त्वचा और आखोँ को स्वस्थ रखने की उत्तम हेल्थ केयर टिप्स  है।

4.सुबह के समय करे योग 

नियमित रूप से सुबह के समय योग आसन और प्राणायाम का अभ्यास करने से शरीर मे चुस्ती ,फुर्ती और चहरे पर निखार रहता है। और रोग़ कोसों दूर रहते है।

5. सुबह के समय नाश्ता ज़रूर करे |

एक अच्छी सेहत (only my health in hindi) के लिए सुबह के समय प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से युक्त भोजन का नाश्ता ज़रूर करे | अगर सुबह आप नाश्ता करते है तो पूरा दिन ऊर्जावान रहता है। जो की अच्छी हेल्थ की निशानी है।

6. सलाद खाने से आधा घंटा पहले खाए |

सलाद भोजन के पाचन मे बहुत ही सहायक है। क्योंकि सलाद मिनरल्स के अच्छे श्रोत है। सलाद खाने से आधा घंटा पहले खाने से खाने की मात्रा भी कंट्रोल मे रहती है। जो की अच्छे स्वास्थ्य की सबसे अच्छी हेल्थ टिप्स है।

7. दूध और फलों को अपनी डेली डाइट मे शामिल करें

सुबह और शाम के नाश्ते मे मौसमी फल ज़रूर ले | और रात के खाने के बाद 1 गिलास गरम दूध पीने से स्वास्थ्य  दिन दुगना और रात चौगुना अच्छा होता है।

8. खाना खाने के तुरन्त बाद पानी नहीं पीना चाहिए |

खाना खाने के बाद हमारे पाचन तंत्र मे जठराग्नि क्रियाशील होती है जो की भोजन को पचा कर उसमे से पोषक तत्व ऊर्जा के रूप मे पूरे शरीर मे पंहुचाते है। लेकिन अगर हम भोजन के साथ या तुरन्त बाद अधिक पानी पीते है तो जठराग्नि मंद हो जाती है और भोजन का पाचन नहीं हो पाता है जिससे ऊर्जा का समन्वय नहीं हो पाता है।

9. भोजन को चबा-चबा कर खाए |

हमारी मुंह की लार, भोजन के पाचन के लिए उत्तम है। हम भोजन को जितना अधिक चबा-चबा कर खायेंगे उतना अधिक लार के एंजाइम भोजन के साथ मिक्स होंगे | कोशिश करे एक गास खाने को कम से कम 30 से 35 बार चबा कर खाए | यह टिप्स एक अच्छी हेल्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है।

10. जमीन पर बैठ कर भोजन करना |

जब हम आराम से जमीन पर बैठ कर खाना खाते है तो शरीर की पोजीशन नेचुरल होती है जो की शरीर और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

11. खाने का तेल बदल-बदल कर उपयोग करे |

खाने के तेल सरसों और सोयाबीन मे ओमेगा 3, और मूंगफली के तेल मे ओमेगा 6 तत्व होते है। इन दोनों तत्वों की नियंत्रित मात्रा शरीर के लिए आवश्यक है। अत: दोनों तत्वों की आपूर्ति के लिए खाने की तेल को बदल कर नियंत्रित मात्रा उपयोग कर हेल्थ को मेन्टेन रख सकते है।

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...