AFC U-17 Women’s Asian Cup 2026: झारखंड की 6 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल, गुमला से 4 बालिकाओं का चयन

रांची. झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। AFC U-17 महिला एशियन कप 2026 क्वालीफायर के लिए घोषित 23 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड की 6 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को जगह मिली है। यह राज्य के खेल विकास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गुमला इनडोर स्टेडियम से 4 बालिकाओं का चयन

खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, इनडोर स्टेडियम, गुमला से 4 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया है, जिनमें एलिजाबेथ लकड़ा, सूरजमणी कुमारी, विनीता हीरो और अनीता डुंगडुंग है इन खिलाड़ियों ने निरंतर मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

हजारीबाग स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से अनुष्का कुमारी को टीम में जगह मिली है। वहीं स्टार वॉरियर्स अकादमी, रांची से दिव्यानी लिंडा का चयन हुआ है, जो पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं।

AFC U-17 क्वालीफायर शेड्यूल

भारतीय अंडर-17 महिला टीम का पहला मुकाबला 13 अक्टूबर 2025 को बिश्केक (किर्गिस्तान) की टीम के साथ होगा। दूसरा मैच 17 अक्टूबर 2025 को फिर से किर्गिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इस ग्रुप की विजेता टीम को 2026 में चीन में होने वाले AFC U-17 Women’s Asian Cup में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर...

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में गिद्दी-नयामोड मुख्य सड़क पर वाशरी कॉलोनी के पास रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसे में मोटरसाइकिल...