आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही हरकत में आई जिला प्रशासन की टीम, जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही हरकत में आई जिला प्रशासन की टीम, जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

मुंगेर : मुंगेर निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। आदर्श आचार संहिता के साथ ही जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लागू हो गई है। मुंगेर जिलान्तर्गत पड़ने वाले तीन विधानसभा क्रमश: 164-तारापुर, 165-मुंगेर और 166- जमालपुर विधानसभा में प्रथम चरण में छह नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को संपन्न होगा।

Goal 7 22Scope News

चुनाव से संबंधित जानकारी DM-SP ने मीडिया को दी

डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर व एसपी सैयद इमरान मसूद ने चुनाव से संबंधित जानकारी मीडिया को दी। डीएम ने बताया कि नामांकन 10 अक्टूबर से आरंभ होगा जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। नामांकन पत्र की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 18 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान छह नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। समूची निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न हो जाएगी। डीएम ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सरकारी व प्राइवेट स्थल से राजनीतिक दलों का बैनर पोस्टर हटाने का काम आरंभ कर दिया गया है।

यह भी देखें :

चुनाव की घोषणा होते ही हटाए जा रहे हैं बैनर-पोस्टर – DM

सरकारी संस्थान से 24 घंटा, प्राइवेट स्थलों से 48 घंटा और सार्वजनिक स्थलों से 72 घंटा के अंदर सभी स्थानों से राजनीतिक दल का बैनर पोस्टर हटा लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 1208 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 9,96,889 मतदाता वोट डालेंगे। तारापुर विधानसभा में 412 बूथ पर 3,29,260 मतदाता मतदान करेंगे। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस एक्टिव हो गई है। चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। जिला के बार्डर पर बने चेकपोस्ट पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है। मुख्यालय से केंद्रीय रिजर्व बल पर्याप्त मात्रा में मिला है। जिसे अभियान प्लान बनाकर सूची उपलब्ध करा दी गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र मे लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े : प्रशांत लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा- लिस्ट का इंतजार कीजिए…

गौतम कुमार का रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...