Advertisment

आदर्श आचार संहिता लगते ही हटने लगे पोस्टर बैनर, क्षेत्र में होने लगी वाहनों की सघन जांच

बक्सर/नवादा : बक्सर में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही राजनीतिक दलों के पोस्टर-बैनर हटाने का काम शुरू हो गया है। नगर परिषद ने शहर में लगे सभी पोस्टर-बैनर हटाने का कार्य सोमवार शाम से प्रारंभ हो गया था। साथ ही साथ विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों का सघन जांच प्रशासन की तरफ से की जा रही है।

Goal 7 22Scope News

बक्सर के DM और SP ने चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता करके दी जानकारी

आपको बता दें कि बक्सर के जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह और एसपी शुभम आर्य ने चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता की और लोगों को जानकारी दी। वहीं नगर परिषद की ओर से शहर में लगे पोस्टर बैनर को हटाने का काम शुरू हो गया है। इस बात की उम्मीद जतायी जा रही है कि देर रात तक सभी पोस्टर-बैनर हटा दिया जाएगा। साथ ही दीवारों पर अलग-अलग पार्टियों के बने चुनाव चिन्ह सहित अन्य विज्ञापन को हटाया जाएगा। साथ ही जिन नेताओं ने अपना पोस्टर बैनर अपने प्रचार में लगवाया है।

यह भी देखें :

आदर्श आचार संहिता लागू के साथ हीं हटाए गए शहर से पोस्टर-बैनर

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें नवादा में दूसरा चरण 11 नवंबर को मतदान होगा। छह अक्टूबर को चुनावी बिगुल बजते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रवि प्रकाश के दिशानिर्देश पर मंगलवार को नवादा शहर से सभी चुनावी प्रचार -प्रसार का बैनर हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गया है।

Nawada Poster 22Scope News

DM ने कहा- चुनाव की घोषणा के साथ ही नवादा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है

इस संबंध में नवादा डीएम ने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही नवादा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता लागू होते ही नवादा में लगे बैनर पोस्टरों को हटाने का काम निर्देश दिया गया है। जहां-जहां बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, वहां मजदूरों को पोस्टर हटाने में जिला प्रशासन ने लगा दिया है। मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारी इसे हटवाने में लगे हैं। सभी जगह से बैनर एवं झंडा हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही हरकत में आई जिला प्रशासन की टीम , जिलाधिकारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी विधानसभा चुनाव की जानकारी

धीरज कुमार और अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: आज अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का...

Jharkhand Weather Update 30 July 2026: झारखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश, कई जिलों में वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार...

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...