गरीबों की पुकार, 20 साल तक रहे मोदी सरकार- गिरिराज

गिरिराज सिंह ने लाभुकों के बीच किया राशन वितरण

बेगूसराय : बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को सदर प्रखंड के सांख गांव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत झोला वितरण समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राशन कार्ड धारियों को झोला में अनाज देखकर इस योजना की शुरुआत की।

समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गरीब लोग चाहते हैं कि देश में नरेंद्र मोदी 20 साल तक और प्रधानमंत्री रहे ताकि देश से गरीबी दूर हो जाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि संसद के नाते नहीं कह रहा हूं बल्कि गरीबों की पुकार कह रहा हूं। गरीब लोग कहते हैं कि 20 साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे तो हम सब की गरीबी दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास दिया शौचालय बिजली चूल्हा पानी और आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था दी है। भगवान करे कि मोदी 20 साल तक प्रधानमंत्री रहे ताकि गरीबों की रक्षा हो सके। कोरोना काल में गरीब भूखा ना रहे इसलिए 2020 और 21 में भी गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया।

गिरिराज ने कहा, आज दुनिया में 80 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश मात्र चीन है और भारत के प्रधानमंत्री ने 80 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया है। इस दौरान नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर समेत कई भाजपा नेता और राशन कार्ड लाभुक मौजूद रहे।

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...