सिकरहना नदी के बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, नाव व आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क जाम

सिकरहना नदी के बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, नाव और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क जाम

मोतिहारी : मोतिहारी जिले केसुगौली थाना क्षेत्र के सुकुर पाकड़ पंचायत अंतर्गत चिलझपटी के पास राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-28ए) को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से लगी लंबी कतार लग गई। मौके पर अंचलाधिकारी पहुंचे।

Goal 7 22Scope News

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गांड़ियों की लगी लंबी कतार, आवागमन बाधित

आपको बता दें कि सिकरहना नदी में बाढ़ का पानी सड़क पर फैल जाने से आवागमन बाधित हो गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। ग्रामीण महिलाओं ने चार पहिया वाहनों सहित बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

M001 22Scope News

M0 22Scope News

मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी, ग्रामीणों को समझाने में जुटे

सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही नाव की व्यवस्था करा दी जाएगी। महिलाओं का कहना था कि जब तक प्रशासन उनके लिए नाव की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं नहीं करता, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अनदेखी की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

M011 22Scope News

ये भी पढ़े :  चुनावी घोषणा के साथ एक्शन में पुलिस, 2 बंदूक, 2 कट्टा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...