सीयूजे में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का हुआ भव्य आयोजन

रांची. केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के स्पोर्ट्स विंग द्वारा आज मनातू स्थित सीयूजे ऑडिटोरियम में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस किशोर कौशल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मधुमिता कुमारी (एशियन गेम्स पदक विजेता), सुजाता भगत (अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर), और चंचल भट्टाचार्य (महेंद्र सिंह धोनी के कोच) उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में खेल विभाग प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में 300 से अधिक प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

ओवरऑल चैंपियन (स्कूल श्रेणी) — स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज

  • प्रथम उपविजेता — स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज
  • द्वितीय उपविजेता — स्कूल ऑफ एजुकेशन

स्पोर्ट्स एवं फिटनेस (कर्मचारी श्रेणी) में

  • ओवरऑल चैंपियन — डॉ. राजेश कुमार (स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी)
  • प्रथम उपविजेता — डॉ. महिमा कश्यप (स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज) एवं डॉ. अजय प्रताप यादव (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज)
  • द्वितीय उपविजेता — शांति स्वरूप (स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट) एवं डॉ. विजय कुमार यादव (स्कूल ऑफ एजुकेशन)

कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। डॉ. राजेश कुमार ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “खेल केवल फिटनेस नहीं, बल्कि एकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। मैं सभी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को उनके उत्साह के लिए बधाई देता हूं। ऐसे आयोजन सभी को सक्रिय और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित करते हैं।”

समारोह ने विश्वविद्यालय में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन की भावना को सशक्त किया तथा प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...