Hazaribagh: जेल पर है किसकी नजर, पुलिस हुई चौकन्नी….

Hazaribagh: जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेल) की सुरक्षा व्यवस्था अचानक सख्त कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन शिफ्टों में पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती की है। हर शिफ्ट में एक मजिस्ट्रेट, एक सब-इंस्पेक्टर और 6 जिला बल के जवान तैनात हैं। 24 पुलिसकर्मियों को जेल सुरक्षा में लगाया गया है।

अंदर-बाहर की गतिविधियों पर नजर:

जेल का मुख्य गेट अब स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि प्रवेश केवल साइड गेट से ही संभव है। वहां सुरक्षाकर्मियों के लिए टेंट लगाया गया है और हर आने-जाने वाले की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। जेल परिसर में जैमर को सक्रिय किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से अंदर-बाहर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद नेक्सजेन शोरूम संचालक विनय सिंह ने जेल की अव्यवस्था को लेकर सरकार को एसएमएस भेजा था। इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई।

आईजी जेल ने किया निरीक्षण :

जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल रातों-रात हजारीबाग पहुंचे और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा को और सख्त करने के निर्देश दिए। जेल में नियमों की अनदेखी और दबाव में काम करने की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उन्होंने एक जेलर, तीन उच्च कक्षपाल, दो कक्षपाल सहित 6 सरकारी कर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही संविदा पर कार्यरत 6 पूर्व सैनिक कक्षपालों का अनुबंध भी रद्द कर दिया गया है।

जेल में मुलाकात के नई गाइडलाइन:

अब जेल में मुलाकातियों से लेकर जेल कर्मियों तक के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही जमा करवाए जा रहे हैं। सुरक्षा अब पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...