बिहार विधानसभा चुनाव : गिरिराज ने कहा- NDA का CM फेस नीतीश कुमार हैं

एसके राजीव

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सीएम फेस नीतीश कुमार हैं।

DIARCH Group 22Scope News

 

विधानसभा चुनाव को लेकर BJP कार्यालय में कार्य समिति की हुई बैठक

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की बैठक पटना में अभी चल रही है। सभी बड़े नेता बैठक में शामिल हैं। प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में हो रही है। इस बैठक में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा हो रही है।

NDA सीट शेयरिंग पर HAM  पार्टी का स्टैंड

हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सीटों का कोई झगड़ा नहीं है। सम्मान के लिए 15 सीट नहीं दी तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने इस मामले में दो विकल्प दिए हैं। अगर हमें 15 सीटें नहीं दी गईं तो। इसका मतलब है कि हम सिर्फ एक पंजीकृत पार्टी बनकर रह जाएंगे। ऐसे में चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था पर सिर्फ एक सीट दी गई थी। हम ने 10 अक्टूबर को संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाया इसमें अंतिम फैसला किया जाएगा।

चिराग पहुंचे शहरबन्नी गांव, पिता स्व. रामविलास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान के साथ खगड़िया के अलौली प्रखंड स्थित शहरबन्नी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सीट शेयरिंग पर कोई भी जानकारी देने से इंनकार कर दिया। सीएम नीतीश कुमार 10 अक्टूबर से अपने चुनावी अभियान पर निकलेंगे।

दीपांकर ने कहा- सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है, एक दो दिन में सब तय हो जाएगा

सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्‌टाचार्य ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है, एक दो दिन में सब तय हो जाएगा। दिल्ली में आज होने वाली कांग्रेस की सीईसी की बैठक से पहले कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने करीब 70 विधानसभा सीट के लिए दो से तीन उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल नेता सीईसी के सामने चर्चा हो रही है। बिहार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सीईसी की बैठक जारी है, उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी भी 10 से अधिक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की छह से अधिक चुनावी सभी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पांच चुनावी सभा होने वाली है।

यह भी देखें :

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

बिहार में कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम ने विधानसभा से इस्तीफा दिया। मुरारी प्रसाद गौतम बिहार के रोहतास जिले की चेनारी सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस के टिकट पर चुनकर आए थे।

बिहार में विधानसभा चुनाव 2 फेज में होंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव दो फेज में होंगे। पहले फेज का मतदान छह नवंबर को होगा, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले चरण में इन 18 जिलों में होगा विधानसभा चुनाव (121 सीट) – मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर है।

यह भी पढ़े : बीजेपी चुनाव कार्य समिति की बैठक शुरू, धर्मेंद्र, तावड़े, केशव, दिलीप व सम्राट सहित कई नेता मौजूद

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...