सिकरहना नदी के उफान से सुगौली थाना जलमग्न, पानी में भी मोर्चे पर डटे हैं पुलिसकर्मी

सिकरहना नदी के उफान से सुगौली थाना जलमग्न, पानी में भी मोर्चे पर डटे हैं पुलिसकर्मी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना परिसर पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। तीसरे दिन भी सिकरहना नदी का उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना परिसर में लगभग तीन फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण सभी कार्यालय जलमग्न हो गए हैं। इससे पुलिसकर्मियों के दैनिक कार्यों में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है।

Goal 7 22Scope News

बाढ के पानी में ही जारी है जरूरी काम

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई पुलिसकर्मी रात में समीप के एक स्कूल में शरण लिए हुए हैं। वहीं आवश्यक कार्य निपटाने के लिए थाना परिसर के ऊंचे हिस्से में अस्थायी रूप से कामकाज जारी है। इस विकट परिस्थिति में भी सुगौली थाना के अधिकारी व जवान डटे हुए हैं। बाढ़ में घिरे लोग किसी तरह पुलिस तक पहुंचकर अपनी फरियाद दर्ज करा रहे हैं और पुलिसकर्मी हर संभव मदद व समाधान के लिए प्रयासरत हैं। बाढ़ के बीच भी जनता की सुरक्षा व सहायता में मुस्तैदी से जुटी हुई है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सिकरहना नदी के बाढ़ पीड़ितों का हंगामा , नाव और आवश्यक सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क जाम…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...