सोन नदी में अचानक पानी बढ़ने से बीच में फंसे 30 से अधिक बालू लदे ट्रक

रोहतासः जिला के इंद्रपुरी ओपी थाना क्षेत्र में सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद कटार स्थित बालू घाट के निकट 30 से अधिक बालू लदा ट्रक नदी में फंस गया. 29 जून से हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. इस दौरान बालू की निकासी की जा रही थी. उस इलाके में अचानक पानी भर गया. जिस कारण सोन नदी के बीच में कई ट्रक फंस गए. यह सभी ट्रक बालू निकालने के लिए सोन नदी के बीच गए हुए थे. लेकिन अचानक हुए बारिश के बाद सोन नदी में आए उफान में सभी ट्रक फंस गए.

एक कार पूरी तरह पानी में डूब गया. जिसे जेसीबी मशीन लगाकर निकालने की कोशिश की जा रही है. जानकारी के अनुसार दो पोकलेन मशीन के अलावे दो ट्रक भी बालू में धस गए हैं. वहीं 30 से अधिक ट्रक फंसे हुए हैं. जिसका निकलना मुश्किल लग रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ते रहा तो सभी ट्रक डूब जाएंगे.

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस...

Bihar Cooperative Training Framework: 1.6 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने की...

Bihar Cooperative Training Framework: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को अधिक मजबूत, कुशल और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए करीब 26 हजार सहकारी समितियों से जुड़े...