जमीन विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल, वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने की शिकायत

Dhanbad: जिले के तेलीपाड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट: 

पीड़िता अनीता पाल ने आरोप लगाया है कि सपन पाल, तुषार पाल, दीनबंधु पाल और लालन पाल ने फर्जी डीड बनाकर उनकी पैतृक जमीन बेच दी। अनीता पाल के अनुसार उनके पति नीरज पाल जब जमीन का समतलीकरण करा रहे थे, तभी विपक्षी पक्ष के लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस दौरान नीरज पाल और उनके देवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें SNMMCH (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

दोनों पक्षों ने की शिकायत :

वहीं, दूसरे पक्ष के सपन पाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अनीता पाल पक्ष ने फर्जी कागजात तैयार कर जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्होंने भी इस मामले में तेलीपाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...