Dhanbad: एफसीआई गोदाम में गोली चलाने वाले दो अपराधियों को भेजा गया जेल

Dhanbad: कल यानी गुरुवार की दोपहर धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम में हुई गोलीबारी के मामले में शुक्रवार को मुख्य अभियुक्त कुणाल सिंह और करणवीर सिंह को जेल भेज दिया गया है। दोनों को दो अलग-अलग एम्बुलेंस से धनबाद थाना कैंपस लाया गया, जहां सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव खुद मौजूद थे।

Dhanbad: दो अपराधियों को भेजा गया जेल

इस संबंध में सिटी एसपी ने दोनों आरोपी को एंबुलेंस के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि एफसीआई गोदाम में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे मजदूरों पर फायरिंग करने वाले कुणाल सिंह, करणवीर सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमे कुछ अज्ञात भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद लोगों के हत्थे चढ़े कुणाल एवं उसके साथियों की लोगों द्वारा पिटाई करने के बाद गोलीबारी करने वाले लोग अपना पिस्टल और गोलियां वही छोड़ जान बचाकर मौके से भाग निकले थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से कांड में प्रयुक्त पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस और 1 खोखा बरामद किया है।

Dhanbad: तीसरे का चल रहा इलाज

उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी कुणाल सिंह जो वारदात के बाद घायल अवस्था में भागकर कतरास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसे फिट घोषित कर दिया है। इसके बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं उसका दूसरा साथी करणवीर सिंह को भी जेल भेज जा रहा है। तीसरा आरोपी को डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किया जाएगा, तो उसे भी जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मामले की अन्य बिंदुओं पर जांच के साथ-साथ बाकी फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं गोली लगने से घायल मजदूर का गंभीर स्थिति में दुर्गापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...