Dhanbad: आठ साल बाद राजनीति में वापसी करेंगे संजीव सिंह! सिंह मेंशन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Dhanbad: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह आज आठ साल बाद राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर धनबाद के सरायढेला स्थित सिंह मेंशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उनके स्वागत को लेकर धनबाद से झरिया तक सैकड़ों बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Dhanbad: रिहाई के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

संजीव सिंह पांच हत्याकांड, जिसमें उनके चचेरे भाई नीरज सिंह भी शामिल थे, उस केस से बरी होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आ रहे हैं। बीते 27 अगस्त को कोर्ट से रिहाई के बाद वे इलाज के लिए दिल्ली गए थे। अब स्वस्थ होकर आज सिंह मेंशन आवास लौट रहे हैं।

Dhanbad: सिंह मेंशन में स्वागत की तैयारी

उनके आवास सिंह मेंशन में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। जगह-जगह पारंपरिक स्वागत, ढोल-नगाड़े, फूलों की सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं। उनकी पत्नी और झरिया से मौजूदा विधायक रागिनी सिंह खुद पूरी तैयारियों की निगरानी कर रही हैं।

रागिनी सिंह ने कहा, ” वे 8 साल जेल में रहने के बाद आज पहुंच रहे हैं। धनबाद और झरिया की जनता उनका स्वागत करेंगे, जिसको लेकर सिंह मेंशन आवास में भव्य तैयारियां की गई है।”

Dhanbad: वापसी से कोयलांचल की राजनीति में हलचल

संजीव सिंह को कोयलांचल की राजनीति का प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। उनकी वापसी से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। झरिया और धनबाद की स्थानीय राजनीति में संजीव सिंह की भूमिका पर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

धनबाद से अनिल पांडेय और झरिया से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...