महागठबंधन में तनातनी के बीच VIP ने कहा- RJD को 6 सीटों को हर हाल में देनी होगी कुर्बानी

शेखपुरा : शेखपुरा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वीआईपी पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू चौहान ने प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शेखपुरा विधानसभा की सीट वीआईपी के खाते में आएगी। उन्होंने कहा कि शेखपुरा विधानसभा में अतिपिछड़ों की बड़ी भागेदारी है। ऐसे में यहां वीआईपी पूरे तैयारी में है।

DIARCH Group 22Scope News

RJD के सीटिंग सीट के सवाल पर पप्पू चौहान ने कहा- गठबंधन में है तो हक तो बनता है

राजद के सीटिंग सीट के सवाल पर पप्पू चौहान ने कहा कि गठबंधन में है तो हक तो बनता है। राजद को सीट के कुर्बानी देने तक की बात कह दिया। जबकि दूसरी तरफ शेखपुरा विधानसभा में महागठबंधन के राजद विधायक के सीटिंग सीट में दावों पर राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने राजद विधायक सीट का दावा किया। जबकि सीट नहीं मिलने की स्तिथि में जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने गंगा में छलांग लगाए जाने की बड़ी बात कही है।

यह भी पढ़े : VIP प्रमुख ने BJP को चेताया, कहा ‘निषाद समाज तोड़ देगा भ्रम’

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...