दरिंदगी की हद! जंगल में दो नाबालिग आदिवासी बहनों के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले के एक गांव में दो चचेरी नाबालिग आदिवासी बहनों के साथ 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि अन्य तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेला घूमने गई थी पीड़िता : 

जानकारी के अनुसार तीन लड़कियां अपने सगाई होनेवाले दो युवकों के साथ चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा बाजार स्थित मेला देखने गई थीं। दोनों युवक दीपक लकड़ा और प्रीतम तिर्की, छत्तीसगढ़ रहने वाले हैं। मेला घूमने के बाद रात करीब 9:30 बजे जब सभी लौटने लगे, तो देखा कि बाइक के दोनों चक्कों की हवा निकाल दी गई थी। इसके बाद दोनों युवक बाइक को धक्का देते हुए और तीनों लड़कियां पैदल घर की ओर लौटने लगीं।

रास्ते में एक पुल के पास काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी आई और चार युवक नीचे उतरे। गाड़ी से उतरने वालों की पहचान मंदिष यादव उर्फ फिटु यादव, शंकर यादव उर्फ पुरन यादव, ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है। तीनों रंका थाना क्षेत्र के नगारी गांव, टोला अंमाटांड़ के निवासी है। इनके साथ एक अन्य अज्ञात युवक भी शामिल था।

जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए जंगल :

चारों ने तीनों लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब दीपक लकड़ा और प्रीतम तिर्की ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी और जबरन तीनों लड़कियों को स्कॉर्पियो में बैठाने लगे। इसी दौरान दीपक लकड़ा ने कहा कि उसकी सगाई 18 वर्षीय युवती से हुई है और वह उससे शादी करने वाला है। तब आरोपियों ने अंजलि लकड़ा को छोड़ दिया, लेकिन दो नाबालिग लड़कियों को जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठाकर नगारी गांव के जंगल में ले गए।

दोनों पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी :

जंगल में ओमप्रकाश यादव और एक अन्य युवक स्कॉर्पियो के पास पहरा देने लगे, जबकि मंदिष यादव और शंकर यादव ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मंदिष यादव ने दूसरी नाबालिग के साथ भी बलात्कार किया। तीन घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने दोनों लड़कियों को जंगल में छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों नाबालिग लड़कियां सुबह करीब 4 बजे घर पहुंचीं और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िताओं की मां ने रंका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्टः आकाश

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img