गढ़वा: डोनादाग गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर पुर्व मुखिया ने निजी खर्च से कराया सड़क निर्माण

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत के डोनादाग गांव में सड़क जर्जर हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार वर्तमान पंचायत मुखिया से समस्या समाधान की गुहार लगाई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिलता रहा।

यह पहल बनेगी प्रेरणास्रोत 

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पुर्व मुखिया अनिल कुमार चंद्रवशी ने अपने निजी खर्च से लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया। जिससे ग्रामीणों ने उनकी काफी सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवाजाही आसान हुई है और यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता

पुर्व मुखिया अनिल कुमार चंद्रवशी ने कहा कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे और उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही प्राथमिकता है।

रिपोर्टः आकाश

 

मरीन ड्राइव पर रात का सन्नाटा चार घरों का मातम बना,...

जमशेदपुर: गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे झारखंड को स्तब्ध कर दिया। राज्य की ग्रामीण विकास एवं...

Ranchi School Tobacco Case: स्कूल जाने की उम्र में तंबाकू का...

Ranchi School Tobacco Case: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में आयोजित दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों में...

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...