Garhwa: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 343 पर सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा खुदवा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बबलू सोनी के पुत्र राजन सोनी (28 वर्ष), निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ट्रेलर (संख्या CG 07CA 3666) और मोटरसाइकिल (संख्या JH 03U 7167) को जब्त कर लिया है।

अंबिकापुर लौट रहा था युवक:

जानकारी के अनुसार राजन सोनी अपनी फुआ के घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंबिकापुर लौट रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे जब वह खुदवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का पिछला चक्का उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस:

घटना की जानकारी विश्रामपुर पंचायत के समाजसेवी विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह को दी। थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना लाए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर गढ़वा सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने की स्पीड ब्रेकर की मांग:

ग्रामीणों ने बताया कि NH-343 के इस हिस्से पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और सावधानी संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।लोगों ने मृतक के परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

रिपोर्टः आकाश (गढ़वा)

 

 

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...