Commercial Advertisment

Garhwa : रंका सीएचसी में सहिया प्रोत्साहन राशि घोटाले की जांच, सहिया साथियों पर गंभीर आरोप साबित

Garhwa : जिले के रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सहिया प्रोत्साहन राशि को लेकर लंबे समय से चल रही शिकायतों की जांच शनिवार को की गई। यह कार्रवाई उपायुक्त (डीसी) के निर्देश पर एसडीएम और जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव की मौजूदगी में हुई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार… 

दरअसल, रंका सीएचसी के तीन क्लस्टर की सहियाओं ने कई बार डीसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके सहिया साथी उनसे जबरन प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर उन्हें काम से हटाने और सूची से नाम काटने की धमकी दी जाती है। सहियाओं ने इस समस्या को डीसी के सामने पांच बार रखा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Garhwa : अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है

शनिवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चली जांच के दौरान कई सहियाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। उनका कहना था कि अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सहियाओं ने मांग की कि दोषी सहिया साथियों और बीटीटी (ब्लॉक ट्रेनिंग टीम) को हटाकर नए लोगों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने साफ कहा कि आगे से सभी रिपोर्ट सीधे प्रभारी और अकाउंटेंट को दी जाएंगी, न कि दोषी सहिया साथियों को।

ये भी पढ़ें- Palamu सीएचसी में पहली बार हुआ घुटने का ट्रांसप्लांट, डीसी पहुंची सीएचसी 

जांच पूरी होने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि सहियाओं के लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में रंका सीएचसी के लगभग 50% पदाधिकारी और कर्मियों की मिलीभगत सामने आई है। यादव ने आश्वासन दिया कि पूरी रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

 

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...

Dhanbad Delhi Special Train: धनबाद से दिल्ली जाने से पहले जान...

Dhanbad Delhi Special Train: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से...