रैयती जमीन को लेकर विवाद, ग्रामीण न्याय के लिए पहुंचे रंका थाना

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत दूधवल पंचायत के बेलवा डामर गांव में रैयती जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के रामधनी भूईहर ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन को कुछ दबंग लोग जबरन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए वे 22 जून को दोपहर 1 बजे रंका थाना पहुंचे, जहां समाजसेवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फरीद राय ने उनकी मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया।

फरीद राय ने बताया कि रामधनी भूईहर की पुश्तैनी रैती जमीन है। जिसे बेलवा डामर गांव के रामजी यादव और सुरेश भूईहर जैसे स्थानीय दबंग लोग अवैध तरीके से कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। रामधनी लंबे समय से इस जमीन को जोतते-बोते आए हैं और अब जबरन उस पर कब्जा किया जा रहा है जिससे वे बेहद परेशान हैं।

दोनों पक्षों को बुलाया गयाः थाना प्रभारी

रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत उन्हें मिली है और दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष रूप से न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग बोले – जमीन का सत्यापन हो, अन्याय नहीं

बेलवा डामर के अन्य ग्रामीणों ने भी इस जमीन विवाद को लेकर प्रशासन से मांग की है कि भूमि की वैधता का उचित सत्यापन कराया जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। वे चाहते हैं कि इस तरह के विवादों में त्वरित समाधान हो ताकि गांव में शांति और भरोसा कायम रहे।

रिपोर्टः आकाश

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...