Bokaro: चार नाबालिग लड़की के लापता होने से हड़कंप, दो बरामद, दो की तलाश जारी

Bokaro: चार नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो लड़की को बरामद कर लिया है और दो की तलाश जारी है। एक लड़की को धनबाद से बरामद किया गया है।

बताते चलें कि, तीन लड़की जरीडीह थाना क्षेत्र से और एक लड़की सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से लापता हुई थी, जिसमें दो को बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जरीडीह थाना के द्वारा जेल भेज दिया गया। वहीं जरीडीह थाना क्षेत्र से अभी भी दो नाबालिग लड़की लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द बरामदगी की बात कह रही है।

Bokaro: दो की तलाश जारी

जरीडीह थाना प्रभारी कैमरे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन उन्होंने इतना कहा कि बहुत जल्द ही दोनों नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लीलावती देवी ने कहा कि दो लड़की को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Medininagar Dog Attack: गांधी मैदान के पास आवारा कुत्ते का आतंक,...

मेदिनीनगर के गांधी मैदान के पास एक आवारा कुत्ते ने आधे घंटे के भीतर 8 बच्चों को काट लिया। सभी बच्चों का इलाज कर...

Jharkhand Maiya Samman Yojana: अक्टूबर से हर महीने मनाया जाएगा ‘मंईयां...

झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अक्टूबर से हर महीने 'मंईयां सम्मान दिवस' पर 51 लाख लाभुकों के...

 Water Crisis Update: बारिश से बढ़ा डैमों का जलस्तर, फिर भी...

रांची में हालिया बारिश से रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा, लेकिन तीनों जलाशयों में अब भी पिछले साल की तुलना में...