Advertisment
Sunday, October 12, 2025
Loading Live TV...

Latest News

सांसद मनन मिश्रा ने कहा- अंत होगा बढ़िया…

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच सीटों के बटवारे को लेकर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घर में थोड़ा-बहुत अंतर होता है लेकिन वह सब सुलझा लिया जाएगा। अंत बिल्कुल बढ़िया होगा। एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा और एनडीए बहुमत से सरकार बनाएगी। मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि एनडीए के बीच सीटों के बटवारे का ऐलान आज से कल तक हो जाएगा।मनन कुमार मिश्रा ने सीट शेयरिंग पर कहा- बहुत जल्द सब क्लियर हो...

ओडिशा में Street Light ठेका घोटाला: 28 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

ओडिशा में Street Light ठेका घोटाले में 28 लाख रुपये की ठगी, नोएडा कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।ओडिशा में Street Light ठेका घोटाला : चुटिया निवासी मेसर्स नूपुरा इंफ्राबिल्ड डेवलपमेंट एड सर्विसेज हेसाग ने स्ट्रीट लाइट ठेका घोटाले को लेकर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपनी का आरोप है कि नोएडा स्थित मेट्रोपोलिटन इंफ्राबिल्ड डेवलपमेंट एड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2024 को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सैकत मित्रा रांची के होटल में पहुंचे। कोलकाता के अमर्त्य कुमार बोस के कहने पर हुई मीटिंग...

NDA की सीट शेयरिंग की आज होगी घोषणा

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान करीब एक हफ्ते होने के करीब है लेकिन दोनों महागठबंधनों में अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हुआ है। दोनों गठबंधनों में मथापच्ची चल रही है। इस बीच आज यानी 12 अक्टूबर को दोपहर बाद हो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी।सीट शेयरिंग  - जेपी नड्डा के आवास पर चल रही है बड़ी बैठक आपको बता दें कि दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप...

Ranchi Tribal Mahajutan 2025: आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की आक्रोश रैली आज Adivasi Protest Against Kurmi ST Demand

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा की आक्रोश रैली होगी। कुड़मी को एसटी दर्जा देने के विरोध में हजारों आदिवासी पारंपरिक रूप में जुटेंगे।


Ranchi Tribal Mahajutan 2025 : झारखंड की राजधानी रांची रविवार को एक बार फिर आदिवासी एकता और अस्मिता के प्रतीक आयोजन की गवाह बनेगी। आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार, 12 अक्टूबर को “आदिवासी महाजुटान” का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने के विरोध में किया जा रहा है। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने से आदिवासी समुदाय की पहचान, अधिकार और आरक्षण संरचना पर सीधा असर पड़ेगा।


Key Highlights:

  • 12 अक्टूबर (रविवार) को रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा आदिवासी महाजुटान

  • कुड़मी समाज को एसटी दर्जा देने के विरोध में जुटेंगे हजारों आदिवासी

  • आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के बैनर तले हो रहा आयोजन

  • प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा और हथियारों के साथ लेंगे भाग

  • लातेहार, खूंटी, चतरा समेत कई जिलों से आएंगे समुदाय के लोग

  • भूमि, पहचान और अस्तित्व की रक्षा पर नेताओं का होगा संबोधन


Ranchi Tribal Mahajutan 2025

शनिवार को संगठन के प्रतिनिधियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। ग्लैडसन डुंगडुंग और अजय तिर्की ने बताया कि यह सिर्फ एक जुटान नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय के आक्रोश और अस्तित्व की पुकार है।

उन्होंने कहा कि यह रैली पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ निकाली जाएगी, ताकि आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का प्रदर्शन हो सके।

Ranchi Tribal Mahajutan 2025

कार्यक्रम में रांची, खूंटी, लातेहार, चतरा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
सुबह 11 बजे मोरहाबादी मैदान में जुटान होगा, जिसके बाद प्रतिभागी जुलूस के रूप में फुटबॉल स्टेडियम पहुंचेंगे।

वहां समुदाय के नेता और समाजसेवी भूमि, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा जैसे मुद्दों पर संबोधित करेंगे।
आयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे दिन कार्यकर्ता कार्यक्रम की व्यवस्था में जुटे रहे।

आयोजकों के मुताबिक, यह जुटान आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का एक बड़ा संदेश देने वाला होगा।

 

Related Posts

ओडिशा में Street Light ठेका घोटाला: 28 लाख रुपये की ठगी,...

ओडिशा में Street Light ठेका घोटाले में 28 लाख रुपये की ठगी, नोएडा कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।ओडिशा में Street...

पुष्य नक्षत्र 14-15 अक्टूबर: मंगल-पुष्य और बुध-पुष्य से धन व समृद्धि,...

14-15 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र का संयोग, मंगल-पुष्य और बुध-पुष्य योग से धन, संपत्ति और निवेश में वृद्धि, खरीदी और पूजा के लिए शुभ।पुष्य नक्षत्र...

“हर घर स्वदेशी” आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जन आंदोलन है-राज्यपाल...

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में आज आयोजित “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी – विकसित भारत @2047” मैराथन के अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel