तेज प्रताप का बड़ा कदम, तेजस्वी को किया अनफॉलो

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव फिर से चर्चा में हैं। इस बार कारण तेजस्वी यादव हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल एक्स से अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब केवल पांच लोगों के नाम हैं। इनमें तीन परिवार से हैं। तेज प्रताप यादव फिलहाल पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और एक बहन राज लक्ष्मी यादव को फॉलो कर हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपनी बड़ी बहन मीसा यादव और हेमा यादव को भी अनफॉलो कर चुके हैं।

DIARCH Group 22Scope News

महुआ से चुनाव लड़ सकते हैं तेज प्रताप

आपको बता दें कि राजद पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल पार्टी (JJD) बनाई है। वह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही 13 अक्टूबर को वह अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी करेंगे। बता दें कि महुआ सीट से वर्तमान में राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं। मुकेश तेजस्वी के करीबी माने जाते हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Land for Jobs Case : लालू, राबड़ी और तेजस्वी दिल्ली के लिए हुए रवाना, कल है पेशी

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...