Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

प्रत्याशी विकास सिंह ने कहा- ‘भभुआ में BSP का परचम लहराएगा, कोई भी आए, टक्कर हमसे होगी’

भभुआ : भभुआ विधानसभा में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर है। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन की घोषणा होते ही नेताओं के दावे और वादों की झड़ी लग गई है। भभुआ के संजय वाटिका में आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जोरदार जनसभा कर दावा किया कि भभुआ विधानसभा सीट पर बसपा की एकतरफा जीत तय है।चाहे कोई भी प्रत्याशी मैदान में आए, मुकाबला BSP से ही होगा - लल्लू पटेल लल्लू पटेल ने कहा कि चाहे कोई भी प्रत्याशी मैदान में आए, मुकाबला बसपा से ही होगा। भभुआ की जनता का प्यार और...

घाटशिला उपचुनाव: BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है

रांची. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड के 45-घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। BJP के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग को एक पत्र सौंपते हुए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। यह सूची जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के स्पष्टीकरण (2) के तहत आयोग को भेजी गई है, ताकि संबंधित चुनाव में इन नेताओं द्वारा किए जाने वाले व्यय की जानकारी दी जा सके।BJP स्टार प्रचारकों की सूचीशिवराज सिंह चौहान जुएल ओराम डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक विष्णु देव साई मोहन चरण...

राजद विधायक, कांग्रेस विधायक व पूर्व सांसद ने ग्रहण की BJP की सदस्यता

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में राजद के निवर्तमान विधायक संगीता कुमारी और कांग्रेस निवर्तमान विधायक सिद्धार्थ सौरभ, पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा इस समारोह में चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर रहे सुजीत कुमार भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सदस्यता ग्रहण करवायी।पूरे बिहार में जो माहौल है, उससे साफ है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी - डॉ. जायसवाल इस समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए...

Jharkhand Para Teachers: 15 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे पारा शिक्षक, सरकार को 30 अक्टूबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम

Ranchi: झारखंड के सहायक अध्यापक (Jharkhand Para Teachers) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने यह निर्णय रविवार को प्रभात तारा मैदान, रांची में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य भर से पहुंचे शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें 30 अक्टूबर तक पूरी नहीं होती हैं, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

सरकार पर सिर्फ आश्वासन देने का आरोप :

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर अब तक सिर्फ आश्वासन दे रही है। जबकि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पारा शिक्षक लंबे समय से समान काम के लिए समान वेतन, आकलन परीक्षा को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के समान मान्यता देने, TET पास सहायक अध्यापकों को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।

Jharkhand Para Teachers: आंदोलन की रूपरेखा तय :

बैठक में यह तय किया गया कि यदि सरकार 30 अक्टूबर तक उनकी मांगें नहीं मानती है, तो शिक्षक 5 नवंबर को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, तो राज्य के सभी पारा शिक्षक 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एकत्र होकर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का विरोध करेंगे।

Jharkhand Para Teachers: 15 नवंबर से हड़ताल का एलान :

संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार तब भी मांगें पूरी नहीं करती है, तो 15 नवंबर से शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि झारखंड में फिलहाल करीब 60 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं, जो राज्य के स्कूली शिक्षा तंत्र की रीढ़ हैं। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेताओं विनोद बिहारी महतो, विनोद तिवारी, संजय दुबे, ऋषिकेश पाठक, दिलशाद अंसारी, सिंटू सिंह, विकास कुमार चौधरी, नरोत्तम सिंह मुंडा, भगवत तिवारी और वीरेंद्र राय ने बैठक में भाग लिया और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

शिक्षकों का आरोप :

शिक्षकों का कहना है कि वे वर्षों से नियमितीकरण और समान वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने सिर्फ आश्वासन और वादे किए हैं। शिक्षकों ने कहा कि अब समय आ गया है जब वे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

 

Related Posts

घाटशिला उपचुनाव: BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग...

रांची. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड के 45-घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। BJP के राष्ट्रीय...

NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में...

पटना : पटना से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना...

Breaking: झारखंड कैबिनेट बैठक की बदली डेट, जानिए अब कब होगी

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन यह बैठक अब...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel