Advertisment

Big Breaking : सीएम नीतीश को बड़ा झटका, भागलपुर से JDU सांसद अजय मंडल ने पार्टी को कहा अलविदा

Big Breaking : सीएम नीतीश को बड़ा झटका, भागलपुर से JDU सांसद अजय मंडल ने पार्टी को कहा अलविदा

पटना : बिहार के सत्ता के गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। भागलपुर से जदयू सांसद अजय मंडल ने पार्टी को कहा अलविदा कहा है और पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेंज दिया है। इस्तीफे की वजह जदयू विधायक गोपाल मंडल से उनकी लड़ाई भी मानी जा रही है।

Goal 7 22Scope News

aaz 1 22Scope News

सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान के बीचे चौकाने वाली खबर है

बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान के बीचे चौकाने वाली खबर है। भागलपूर से जदयू के सांसद मंडल ने इस्तीफा दे दिया है और पार्टी प्रबंधन को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पूर्णियां के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के बाद निवर्तमान सांसद का इस्तीफा पार्टी और गठबंधन के लिये एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

ajay mandal 22Scope News

पार्टी नेतृत्व पर नजरअंदाज करने का लगाया आरोप 

पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में उनको नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान और पार्टी के भविष्य को देखते हुए मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

2 22Scope News

JDU विधायक ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

गौरतलब हो कि भागलपुर में जदयू सांसद अजय मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच विवाद भी सूर्खियों में रहा है। विधायक गोपाल मंडल ने सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिनमें आपराधिक घटनाओं में शामिल होने और सरकारी जमीन पर अफीम की खेती करवाने जैसे आरोप शामिल हैं। सांसद अजय मंडल ने विधायक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है जिसके बाद विधायक ने प्रेसवार्ता कर पलटवार किया था।

AJAY GOPL 22Scope News

मुख्यमंत्री के कहने पर ही अजय मंडल का समर्थन किया था

वहीं विधायक ने सांसद को पॉकेटमारों का सरदार बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर ही अजय मंडल का समर्थन किया था। लेकिन अब उन्हें सांसद मानने से इनकार करते हैं। उन्होंने सांसद अजय मंडल की भांजी और जदयू की महिला नेत्री को लेकर कहा कि मैं जो बात बोला हूं, वह बिल्कुल सही है।

अगर मैं जरा सा भी गलत हूं तो सांसद अजय मंडल इस बात का प्रूफ दें कि उसे महिला नेत्री के साथ उनका क्या संबंध है, कागज के साथ। उन्होंने यहां तक भी कह दिया कि जब महिला नेत्री का संबंध मुंगेर जिले से है तो उसे मुंगेर का प्रभारी बनाना चाहिए था, लेकिन उसे भागलपुर जिले का प्रभारी बना दिया गया।

ये भी पढ़े : Big Breaking : मुख्यमंत्री आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा , धरना पर बैठे जेडीयू विधायक गोपाल मंडल 

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...