Advertisment

DM के नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाया, जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गयाजी : गयाजी के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के नाम से किसी असामाजिक तत्वों द्वारा फेक व्हाट्सएप एकाउंट बनाया गया है। यह फेक व्हाट्सअप एकाउंट +84 376053164 नंबर से बनाया गया है। प्रोफाइल फोटो में भी जिला पदाधिकारी गया का तस्वीर का प्रयोग किया गया है। यह व्हाट्सअप एकाउंट पूरी तरह फर्जी है। इस व्हाट्सअप एकाउंट से जिला स्तरीय कुछ पदाधिकारी गण को मैसेज भेजा गया है।

DIARCH Group 22Scope News

DM ने गया ने सभी पदाधिकारियों को कहा- इस फर्जी व्हाट्सअप एकाउंट से आए मैसेज का जबाब नहीं दे

जिला पदाधिकारी गयाजी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि इस फर्जी व्हाट्सअप एकाउंट से आए मैसेज का जबाब नहीं दे। डीएम ने पुलिस उपाधीक्षक साइबर सिक्योरिटी को संबंधित व्हाट्सअप एकाउंट की जांच करवाते हुए कठोर कार्रवाई कराने हेतु निर्देश दिए हैं। वहीं इस संबंध में साइबर डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि यह वर्चुअल नंबर है, छानबीन जारी है। कंपनी से संपर्क साधा जा रहा है। यह इंटरनेट जेनरेटेड नंबर है। इसका आसानी से पता नहीं चल पाता है। साइबर पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़े : कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप ने गयाजी में पूर्वजों का पिंडदान, कहा-यहां आकर मिली अदभूत शांति…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पटना : बिहार की राजधानी...

शराबबंदी कानून को मंत्री शीला मंडल ने बताया बड़ा आंदोलन जैसा,...

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नीतीश सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता...