Advertisment

कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप ने गयाजी में पूर्वजों का पिंडदान, कहा- यहां आकर मिली अदभूत शांति

कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप ने गयाजी में पूर्वजों का पिंडदान, कहा-यहां आकर मिली अदभूत शांति

गयाजी : बिहार के गयाजी में मंगलवार को बहुभाषी व कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप पहुंचे। मशहूर साउथ एक्टर सुदीप संजीव उर्फ किच्चा सुदीप ने अपनी मां और पूर्वजों के लिए पिंडदान का कर्मकांड किया। गयाजी में सुदीप संजीव ने कहा कि यहां पिंडदान का कर्मकांड कर अद्भुत शांति मिली है।

बहुभाषी कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप संजीव ने गयाजी में किया पिंडदान

बहुभाषी कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुदीप संजीव ने गया जी में पिंडदान किया। पिंडदान का कर्मकांड तीर्थ पुरोहित विनोद आचार्य के द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान किच्चा सुदीप के अलावे उनके परिवार के कई और सदस्य मौजूद थे। जिसमें भाई-बहन और चाची शामिल थी। करीब दो घंटे तक रहकर अपने मां और पूर्वजों का पिंडदान का कर्मकांड किया अभिनेता किच्चा सुदीप ने किया।

यह भी देखें :

गयाजी में अद्भुत शांति मिली – सुदीप संजीव

वहीं, तीर्थ पुरोहित बिनोद आचार्य ने बताया कि साउथ एक्टर किच्चा सुदीप ने गयाजी में पिंडदान किया। पिंडदान के बाद उन्होंने कहा कि यहां अदभुत शांति मिली है। विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पिंड अर्पित किया। भगवान विष्णु के अलौकिक चरण चिन्ह का दर्शन किया और विष्णुपद, अक्षयवट और फल्गु में पिंडदान का कर्मकांड संपन्न किया।

यह भी पढ़े : NDA में सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद, भविष्य में क्षतिपूर्ति का दिया आश्वासन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...