बीजेपी कार्यालय में नाराज रामसूरत समर्थकों का हंगामा, टिकट कटने से भड़के हैं कार्यकर्ता

बीजेपी कार्यालय में नाराज रामसूरत समर्थकों का हंगामा, टिकट कटने से भड़के हैं कार्यकर्ता

पटना :  बिहार विधानसभा चुनाव में कई तरह की सियासत देखने को मिल रहे हैं और ऐसे में औराई से मौजूदा विधायक रामसूरत राय के टिकट कटने के बाद लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं ।

Goal 7 22Scope News

मुजफ्फपुर से पटना तक जारी है विरोध

पार्टी के द्वारा वहां से निवर्तमान विधायक के बदले अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को टिकट दिया गया है । इसके बाद से रामसूरत राय के समर्थकों के द्वारा लगातार बवाल काटा जा रहा है । कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर से लेकर के पटना तक विरोध कर रहे हैं ।

bjpp 1 22Scope News

कार्यकर्ताओं की एक ही मांग, घुसपैठियां बर्दाश्त नहीं

कार्यकर्ताओं का कहना है औराई में सिर्फ और सिर्फ रामसूरत हीं चाहिए कोई और बाहरी घुसपैठी नहीं चाहिए । आपको बता दें की औराई विधानसभा में रामसूरत राय के द्वारा लगातार लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा था और वह टिकट मिलने को लेकर पूरी तरह निश्चिंत थे ।

vvvx 22Scope News

चुनाव में भीतरघात की संभावना से इंकार नहीं

ऐसे में पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को पार्टी ने अपनी तरफ से औराई में उम्मीदवार बनाया है । देखना होगा कि रामसूरत समर्थकों के विरोध के बीच पार्टी अपने निर्णय पर कितना स्थिर रह पाती है । ऐसे में अगर प्रत्याशी का बदलाव नहीं होता है आगामी चुनाव में भीतरघात की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है ।

zzd 22Scope News

ये भी पढ़े  :  नाराजगी की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, एनडीए में मची खलबली, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...