बीजेपी कार्यालय में नाराज रामसूरत समर्थकों का हंगामा, टिकट कटने से भड़के हैं कार्यकर्ता
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में कई तरह की सियासत देखने को मिल रहे हैं और ऐसे में औराई से मौजूदा विधायक रामसूरत राय के टिकट कटने के बाद लगातार विरोध के स्वर उठ रहे हैं ।

मुजफ्फपुर से पटना तक जारी है विरोध
पार्टी के द्वारा वहां से निवर्तमान विधायक के बदले अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को टिकट दिया गया है । इसके बाद से रामसूरत राय के समर्थकों के द्वारा लगातार बवाल काटा जा रहा है । कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर से लेकर के पटना तक विरोध कर रहे हैं ।

कार्यकर्ताओं की एक ही मांग, घुसपैठियां बर्दाश्त नहीं
कार्यकर्ताओं का कहना है औराई में सिर्फ और सिर्फ रामसूरत हीं चाहिए कोई और बाहरी घुसपैठी नहीं चाहिए । आपको बता दें की औराई विधानसभा में रामसूरत राय के द्वारा लगातार लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा था और वह टिकट मिलने को लेकर पूरी तरह निश्चिंत थे ।

चुनाव में भीतरघात की संभावना से इंकार नहीं
ऐसे में पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को पार्टी ने अपनी तरफ से औराई में उम्मीदवार बनाया है । देखना होगा कि रामसूरत समर्थकों के विरोध के बीच पार्टी अपने निर्णय पर कितना स्थिर रह पाती है । ऐसे में अगर प्रत्याशी का बदलाव नहीं होता है आगामी चुनाव में भीतरघात की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है ।

ये भी पढ़े : नाराजगी की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, एनडीए में मची खलबली, अमित शाह से करेंगे मुलाकात



















