बेटे सम्राट को टिकट मिलने से गदगद हैं शकुनी चौधरी, कहा- तारापुर के लोगों में खुशी की लहर

मुंगेर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने को लेकर कहा तो तारापुर सहित सम्राट चौधरी के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि 16 तारीख को तारापुर अनुमंडल में सम्राट चौधरी के द्वारा नॉमिनेशन किया जाएगा। उसको लेकर सम्राट चौधरी के पिता व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने मीडिया को बताया कि तारापुर विधानसभा की जनता सब दिन हम अपना मानते आए हैं।

Goal 7 22Scope News

शकुनी चौधरी ने कहा- जब हम विधायक और मंत्री हुआ करते थे तो तारापुर की जनता भी हमारे साथ हुआ करती थी

शकुनी चौधरी ने कहा कि जब हम विधायक और मंत्री हुआ करते थे तो तारापुर की जनता भी हमारे साथ हुआ करती थी। अब मेरे बेटे को टिकट मिलना सौभाग्य की बात है। वह डिप्टी सीएम बनकर तारापुर और पूरे बिहार के विकास के लिए कभी घर में बैठै नहीं है। वहीं सम्राट चौधरी के बड़े भाई इंजीनियर रोहित चौधरी ने भी मीडिया को बताया कि हमारे परिवार में कोई भी चुनाव लड़े तो उनको तारापुर की जनता दिल से सपोर्ट कर चुनाव जीताती है। इस बार भी तारापुर की जनता की जीत होना निश्चित है। क्योंकि तारापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास करने का कार्य करते हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सम्राट 16 को तारापुर से करेंगे नामांकन, 17 को मैथिली भरेंगी पर्चा

गौतम कुमार का रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...