Commercial Advertisment

शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाईयां, सम्राट चौधरी से सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा पिता के दीर्धायु होने की कामना की

शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाईयां, सम्राट चौधरी से सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा पिता के दीर्धायु होने की कामना की

पटना :  उपमुख्यमंत्री और बिहार की राजनीति के पुराने नेताओं में शामिल शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दीये जलाये और गुब्बारे उड़ाये। शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 90वें जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप 90 दीये जलाने की शुरुआत की। इसके साथ ही 90 नारियल फोड़े गए और शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के लिए 90 कबूतर भी उड़ाए गए।

bv 22Scope News

se 22Scope News

deep 22Scope News

वीडियो देखे…..

आपका स्नेहिल आशीर्वाद और अनुशासन हमारे लिये प्रेरणा का प्रकाश पुंज – उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

वहीं पिता के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा पिता के 90 वें जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना करते हुये लिखा ..मेरे पूज्य पिताजी शकुनी चौधरी जी के 90वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर उन्हें अनंत शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद का आकांक्षी।

पिताजी… आपका स्नेहिल आशीर्वाद, अनुशासन, त्याग और जीवन मूल्यों से भरा मार्गदर्शन ही हमारे लिए प्रेरणा का प्रकाशपुंज है। आपकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर कृपा हम सब पर बनी रहे- यही ईश्वर से प्रार्थना है।

ये भी पढे :  बांका में ऑनर किलिंग का मामला,झूठी शान की खातिर पिता ने की बेटी की गला रेत कर हत्या

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...