नितिन नवीन ने लगातार 5वीं बार बांकीपुर सीट से किया नामांकन, छत्तीसगढ़ के CM बने प्रस्तावक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बीच पहले और दूसरे चरण का नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पहले दौर के नामांकन के लिए कल यानी 17 अक्टूबर तक का समय है जबकि दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर की तारीख मुख्य चुनाव आयोग ने निर्धारित की है। वहीं बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं जो कि छह नवंबर और 11 नवंबर है जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। बता दें कि बिहार आज सुबह मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी सीएम व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नामांकन किया। वहीं पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से सरकार के मंत्री व बीजेपी के नेता नितिन नवीन चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। नितिन नवीन के नामांकन में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय उनके प्रस्तावक बने।

DIARCH Group 22Scope News

नितिन नवीन ने नामांकन के बाद किया ट्वीट, लिखा- नमन् बांकीपुर!

वहीं मंत्री नितिन नवीन ने नामांकन के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नमन् बांकीपुर! बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार नामांकन करना मेरे लिए अपार गर्व, सम्मान और उत्साह का क्षण है। बांकीपुर की सम्मानित जनता एवं मेरे कार्यकर्ता साथी, आप सभी ने सदा एक अभिभावक की तरह मेरा मार्गदर्शन और स्नेह दिया है, जिसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं। यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विकास की उस यात्रा का अगला अध्याय है, जिसे हमने साथ मिलकर आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थिति रहे।

नामांकन से पहले अपने पिताजी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर मल्यार्पण की

नितिन नवीन ने आज नामांकन से पूर्व पटना के राजवंशी नगर स्थिति नवीन सिन्हा स्मृति पार्क में हरदिल अजीज पटना पश्चिम के पूर्व विधायक हमारे पूजनीय पिताजी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हमीरपुर से लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर, छत्तीसगढ़ के मंत्री पीसी चौधरी , छत्तीसगढ़ से विधायक भावना बोहरा, विधायक सुशांत शुक्ला और राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयूख संग वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

Nitin Navin Nom 1 22Scope News

नितिन नवीन ने गोलघर के निकट स्थित श्री श्री अखंडवासिनी माता मंदिर में की पूजा

वहीं नितिन नवीन ने आज नामांकन से पूर्व पटना के गोलघर के निकट स्थित श्री श्री अखंडवासिनी माता मंदिर में मां अखंडवासिनी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के चरणों में नतमस्तक होकर बांकीपुर की सेवा और जनविश्वास को और सशक्त करने का संकल्प पुनः दोहराया।

Nitin Navin Nom 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नामांकन से पहले मंदिर में की पूजा, भाजपा के सम्राट ने तारापुर से दाखिल किया पर्चा

Saffrn

Trending News

Jharkhand Teacher Vacancy: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल होगी Bhumij...

 झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन की तैयारी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा।harkhand Teacher Vacancy...

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img