पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चुनाव के समय नेताओं का एक-दूसरे में आने जाने का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सरफराज आलम पार्टी से थोड़ी देर पहले इस्तीफा दे दिया था। अब वह जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर लिए हैं। सरफराज आलम को जन सुराज पार्टी के संस्थापक व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। चारों ने मिलकर अभी-अभी मीडिया को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि वह अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा सीट से जन सुराज के प्रत्याशी होंगे।
यह भी पढ़े : चुनाव से पहले RJD को लगा फिर झटका, पूर्व सांसद सरफराज आलम ने दिया इस्तीफा


