जोकीहाट से जन सुराज प्रत्याशी सरफराज आलम ने भरा पर्चा, मां खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा

जोकीहाट से जन सुराज प्रत्याशी सरफराज आलम ने भरा पर्चा, मां खड़गेश्वरी काली मंदिर में की पूजा

अररिया की सबसे रोचक और हॉट सीट जोकीहाट विधानसभा से आज जन सुराज पार्टी से सरफराज आलम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। चार दशक से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में रहे सरफराज आलम ने पार्टी से इस्तीफा देकर जन सुराज का दामन थामा है। नॉमिनेशन के बाद सरफराज आलम ऐतिहासिक मां खड़गेश्वरी काली मंदिर गए और मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद मांगा।

Goal 7 22Scope News

जोकीहाट सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम तसलीमुद्दीन के एक बेटे सरफराज आलम जन सुराज से हैं

आपको बता दें कि जोकीहाट सीट से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मरहूम तसलीमुद्दीन के एक बेटे सरफराज आलम जन सुराज से हैं। जबकि राजद से उनके भाई शाहनवाज आलम आमने-सामने होंगे। वहीं जदयू से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंजर आलम भी चुनावी मैदान में हैं और AIMIM भी यहां चुनाव लड़ने वाली है। सरफराज आलम ने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सीमांचल में रूके हुए विकास कार्य को वो आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़े :  NDA का एक विकेट गिरा, मढ़ौरा से LJP (R) उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...

Mithilesh Thakur Press Conference: गढ़वा की राजनीति में गरमाया माहौल, मिथिलेश...

Mithilesh Thakur Press Conference: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा स्थित...