Advertisment

Ghatsila by election: जेएमएम ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम का किया ऐलान, हेमंत सोरेन समेत ये नेता शामिल

Ghatsila by election: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेजा दी है। इसमें सीएम हेमंत सोरेन समेत 40 नेताओं का नाम है।

Ghatsila by election: हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

झामुमो ने सीएम हेमंत सोरेन को मुख्य चुनाव प्रचारक बताते हुए कहा है कि वे घाटशिला उपचुनाव में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के 39 अन्य केंद्रीय नेता भी क्षेत्र में प्रचार करेंगे। इस सूची में प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, मथुरा महतो, सविता महतो, सुप्रियो भट्टाचार्य, डॉ. महुआ माजी, हफिजुल हसन, विकास मुंडा, डॉ. लुईस मरांडी, कुणाल षाड़ंगी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

झामुमो द्वारा भेजे गए पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ये सभी नेता वायु मार्ग, सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग से घाटशिला क्षेत्र का दौरा करेंगे। ऐसे में निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है कि सभी स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए अधिकृत करते हुए उनके द्वारा प्रयुक्त वाहनों के लिए आवश्यक पास निर्गत किए जाएं।

Ghatsila by election: स्टार प्रचारकों की सूची

  1. हेमंत सोरेन
  2. प्रो. स्टीफन मरांडी
  3.  सरफराज अहमद
  4.  बैद्यनाथ राम
  5. श्री मथुरा प्रसाद महतो
  6. श्रीमती सविता महतो
  7.  विनोद कुमार पांडेय
  8.  फागु बेसरा
  9.  दीपक बिरुवा
  10.  सुप्रियो भट्टाचार्य
  11.  कल्पना मुर्मू सोरेन
  12.  मिथिलेश कुमार ठाकुर
  13. बसंत सोरेन
  14. जोबा माझी
  15. योगेन्द्र प्रसाद
  16. अभिषेक प्रसाद
  17. हेमलाल मुर्मू
  18. सदिव्य कुमार
  19. विजय हांसदा
  20. डॉ. महुआ माजी
  21. हफिजुल हसन
  22. विकास मुंडा
  23. डॉ. लुईस मरांडी
  24. अंजनी सोरेन
  25. समीर मोहंती
  26. मंगल कालिंदी
  27. संजीव सरदार
  28. भूषण तिर्की
  29. निरल पूर्ति
  30. दशरथ गागराई
  31. सुखराम उरांव
  32. मोहम्मद ताजुद्दीन राजा
  33. उमाकांत रजक
  34. आलोक सोरेन
  35. जगत माझी
  36. रामसुर्या मुंडा
  37. कुणाल षाड़ंगी
  38. रामलाल मुंडा
  39. लक्ष्मण टुडू
  40. बारी मुर्मू

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...