Ranchi Weather Update: रांची का पारा 2.2°C गिरा, तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड : दीपावली पर दक्षिण झारखंड में हो सकती है बारिश

रांची में तापमान 2.2°C गिरा, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड। दीपावली पर दक्षिण झारखंड के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।


Ranchi Weather Update : झारखंड में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री और नीचे जा सकता है। यानी, इस बार दीपावली ठंड की दस्तक के साथ मनाई जाएगी।


Key Highlights

  • रांची में तापमान में 24 घंटे में 2.2°C की गिरावट दर्ज

  • न्यूनतम तापमान 17.4°C, अधिकतम 28.3°C रिकॉर्ड किया गया

  • अगले तीन दिनों में तापमान 2–3°C और गिर सकता है

  • दीपावली (20 अक्तूबर) को दक्षिणी झारखंड में बारिश की संभावना

  • पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में गर्जन के साथ हल्की वर्षा

  • 21 अक्तूबर से मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क और साफ


Ranchi Weather Update

हालांकि, दीपावली के दिन यानी 20 अक्तूबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं, झारखंड के अन्य हिस्सों में आसमान में हल्के बादल तो रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। दीपावली के अगले दिन यानी 21 अक्तूबर से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और ठंड का असर और बढ़ जाएगा।

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...