Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव में RJD और Congress आमने-सामने, एक ही सीट पर उतारे अपने-अपने प्रत्याशी

Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव में RJD और Congress आमने-सामने, एक ही सीट पर उतारे अपने-अपने प्रत्याशी

पटना :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार दिलचस्प स्थिति बनने वाली है। एक तरफ महागठबंधन के सहयोगी दल All Is Well होने का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ धऱातल पर स्थिति उलट हैं। जिससे चुनावी समीकरण उलझने की स्थिति बन रही है।

DIARCH Group 22Scope News

राजद, कांग्रेस और सीपीआई भी लगभग ऐसी है स्थिति में हैं और अपने-अपने हिसाब से सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इससे राजद, कांग्रेस और सीपीआई में कई सीटों पर सीधे-सीधे टक्कर की स्थिति बन गई है।

20240420142L 22Scope News

कहलगांव में कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा की टक्कर में राजद के रजनीश यादव से है

कहलगांव में कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा की टक्कर में राजद के रजनीश यादव आमने-सामने हैं। बछवारा सीट पर कांग्रेस के गरीबदास और सीपीआई के अवधेश राय में मुकाबला है। वैशाली में कांग्रेस के संजीव कुमार और राजद के अजय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर तय हो चुकी है। जाले में कांग्रेस के नौशाद की टक्कर में राजद के ऋषि मिश्रा हैं। जबकि चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन और राजद की उम्मीदवार सौरव कुमार की पत्नी मैदान में हैं। लालगंज और घोसी सीटों पर भी स्थिति समान है। ऐसे में अगर यह स्थिति बरकरार रहती है तो चुना परिणाम का अंदाजा लगा सहज हो सकता है।

ये भी देखे :  एकमा से जदयू नेता और बाहुबली मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने भरा पर्चा, हजारों समर्थकों के साथ भरा नामांकन

एसके राजीव की रिपोर्ट

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...

Jharkhand Delimitation: परिसीमन पर झारखंड में सियासी हलचल, नेताओं ने दी...

Jharkhand Delimitation: झारखंड में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन (delimitation) के संभावित असर पर चर्चा करने के लिए रविवार को राजधानी रांची...