Advertisement
Advertisement

Lohardaga: वाहन जांच अभियान के दौरान ट्रक से 117 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, 50 लाख कीमत

Lohardaga: जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुडू थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ट्रक से 117 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

वाहन जांच अभियान के दौरान मिली सफलताः

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि गुरुवार की रात कुडू थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक ट्रक (संख्या BR-01GC-7659) को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में व्हिस्की की 282 बोतलें (लगभग 117 लीटर) छिपाकर रखी गई थीं। सभी बोतलों पर “मध्य प्रदेश में बिक्री हेतु” लिखा हुआ पाया गया, जिससे यह साफ हो गया कि शराब को राज्य के बाहर से अवैध रूप से लाया जा रहा था।

अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तारः

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक राजेश कुमार (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामस्वरूप प्रसाद, ग्राम बरवाडीह, थाना गोला, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की सख्तीः

पुलिस ने पूरे मामले में धारा 273, 292, 317(5) एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

एसपी ने दी चेतावनीः

एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब की बिक्री या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाएं, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लग सके।

स्थानीय पुलिस को मिली सराहनाः

एसपी ने कुडू थाना प्रभारी और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके सतर्कता और तत्परता से यह बड़ी बरामदगी संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस इसी तरह अभियान जारी रखेगी ताकि जिले में अवैध शराब, नशे और तस्करी की गतिविधियों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।

रिपोर्टः दानिश रजा

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...