Advertisment

Ghatsila by election: सोमेश सोरेन के नामांकन में शामिल हुए हेमंत सोरेन, बोले- ‘घाटशिला सिर्फ विधानसभा नहीं, हमारा परिवार है’

Ghatsila by election: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज है। आज जेएमएम उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने नामांकन दायर किया। उनके नामांकन में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि घाटशिला में झामुमो और गठबंधन उम्मीदवार छोटे भाई सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

Ghatsila by election: ‘विरोधियों का जमानत जप्त करना है’

उन्होंने कहा कि घाटशिला का आगामी उपचुनाव हम लोगों के लिए अलग परिस्थिति में हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले आदरणीय दिशोम गुरुजी का निधन हुआ था जिसके बाद आदरणीय रामदास दा का निधन हो गया। यह ना जाने क्या संदेश था यह हम नहीं बता सकते, लेकिन कोई ना कोई जरूर ताकत है जो ऐसी स्थिति पैदा करती है और ऐसी स्थिति आती है।

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में सोमेश बाबू को प्रत्याशी बनाया गया है। जिस तरह से आप लोगों ने पिछली बार ऐतिहासिक मतों के साथ, घाटशिला के इतिहास में पहली बार 20-22 हजार से अधिक मतों से रामदास बाबू को जिताया था, ठीक उसी तरह इस बार विरोधियों का जमानत जप्त करना है।

Ghatsila by election: वोट बंटने नहीं देना है, बोले सीएम

उन्होंने कहा कि, इस बार वोट बंटने नहीं देना है। अभी हमारे विपक्ष के लोग अलग-अलग राज्य से एक दर्जन मुख्यमंत्री के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं। कोई बात नहीं एक दर्जन क्या? दो दर्जन भी आ जाए तो उस पर अकेला यहां का मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा और वह इसलिए क्योंकि यहां का मुख्यमंत्री हम नहीं हैं यहां का मुख्यमंत्री आप जनता हैं। जनता की ताकत ही मेरी ताकत है और इसी ताकत के बदौलत हम फिरकापरस्त लोगों से लोहा लेते हैं।

Ghatsila by election: विरोधियों के छक्के छुड़ाएंगे

उन्होंने कहा कि, “आने वाले दिनों में विरोधी लोग जो-जो गोला फेंकेंगे उस गोले का हम लोग ऐसा छक्का छुड़ाएंगे कि जो जहां से आया है उससे भी दूर चले जाएगा। आज यहां उपस्थित होकर झामुमो और गठबंधन प्रत्याशी सोमेश बाबू को अपना स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत आभार और जोहार।”

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...