पटना सिटी में नर्सरी कारोबारी के घर लाखों की चोरी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी में नर्सरी कारोबारी के घर लाखों की चोरी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के चैनपुरा के रहने वाले नर्सरी कारोबारी रंजन कुमार घर शुक्रवार की रात चोरों के गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

DIARCH Group 22Scope News

सोने व चांदी के जेवरात की कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपए बताई जा रही है

दरअसल, चोरों के गिरोह ने गेट के ग्रिल तोड़कर घर में घुसकर गोदरेज में रखें सोने व चांदी के जेवरात और नकद 50 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों द्वारा गोदरेज के अलमीरा को तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई है। सोने व चांदी के जेवरात की कीमत लगभग सात से आठ लाख रुपए बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

आपको बता दें कि चोरी की घटना की सूचना स्थानीय थाना बाईपास थाना में लिखित रूप से दी गई है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...