बिहार चुनाव : PM मोदी करेंगे धुआंधार प्रचार, 4 दिन में करेंगे 12 रैली, NDA कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सूबे में दो चरणों में विधामनसभा चुनाव होने हैं जो कि छह नवंबर और 11 नवंबर को है जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बीच पहले चरण का नामांकन कल यानी 17 अक्टूबर को खत्म हो गया है जबकि दूसरे चरण का नामांकन प्रक्रिया जारी है जो कि 20 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं एनडीए गठबंधन और बिहार महागठबंधन की तरफ से 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। साथ ही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी इस बार चुनावी मैदान में है और वो भी प्रत्याशियों का ऐलान कर चुके हैं। इसके साथ-साथ सभी पार्टियों की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है। एनडीए गठबंधन की तरफ से चुनाव प्रचार की भी शुरुआत हो चुकी है।

DIARCH Group 22Scope News

4 दिनों में 12 रैलियां करेंगे प्रधामंत्री मोदी, शेड्यूल जारी

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर है। उनका पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी बिहार में चार दिनों में 12 रैली करने वाले हैं। पीएम मोदी की रैली की शुरुआत शाहाबाद क्षेत्र से होने वाली है। मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम, भागलपुर और गया में रैली करेंगे। 28 अक्टूबर को पटना, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. एक नवंबर को पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और छपरा में जनता में हुंकार भरेंगे जबकि तीन नवंबर को पश्चिमी चंपारण और अररिया में चुनावी रैली में बिगुल फूंकेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं आज उनका दौरा का आखिरी दिन है।

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे पटना, अमित शाह से होगी मुलाकात, मेयर सीता साहू के बेटे भी मौजूद

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...

Bihar Amrit Sarovar Constitution Day 2026: संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों...

Bihar Amrit Sarovar Constitution Day 2026, पटना: बिहार में इस बार संविधान दिवस को जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान से जोड़कर मनाने की तैयारी है।...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में मकान बनाने से पहले जान...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में अपनी जमीन पर घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए भवन निर्माण से जुड़े नियमों में...