Ranchi: शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कहा- ‘5 दिन में नहीं मिले तो हथियार तैयार है’

Ranchi: राजधानी में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। हटिया स्थित ओबरिया रोड निवासी शराब व्यवसायी उमाशंकर सिंह और उनके पुत्र सूरज चौहान को हाल ही में अपराधियों ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। यह रंगदारी राहुल सिंह गैंग द्वारा मांगी गई है। उमाशंकर सिंह की कांके में शराब की दुकान है।

पांच दिन का दिया समयः

व्यवसायी और उनके पुत्रों धीरज चौहान और सूरज चौहान को अज्ञात नंबरों से पहले फोन कॉल कर रंगदारी की मांग की गई। जब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, तो मैसेज के जरिए धमकी दी गई, जिसमें कहा गया कि यदि पांच दिन में रंगदारी नहीं दी गई, तो गैंग के पास एके-47 हथियार तैयार है। मैसेज में परिवार को सीधे-सीधे खतरा बताया गया और कहा गया कि आपके परिवार पर हमारी पूरी नजर है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकीः

व्यवसायी उमाशंकर सिंह ने इस मामले में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने प्रभावित परिवार को सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी है।

 

 

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...