रिपोर्टः- शहनवाज इदरीसी
रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सुनील तिवारी पर लगे यौन शोषण मामले की जांच सीबीआई से करवाने और महामहिम को राज्य की कानून व्यवस्था गिरती स्थिति से अवगत कराया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजनीति का विषय भी चर्चा के केंद्र में था। झारखंड में पुलिस सरकार के उपकरण के तौर पर काम कर रही है।







