Advertisement
Advertisement

अब दलित पिछड़े के बच्चे भी करेंगे विदेशों में पढ़ाई, देखिये झारखंड बजट की अन्य घोषणाएं

अब दलित पिछड़ों के बच्चे भी करेंगे विदेशों में पढ़ाई

Ranchi-अब दलित- पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र भी विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. हेमंत सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृति योजना का दायरा बढ़ाते हुए अनुसूचित जनजाति के  तर्ज पर अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी विदेश के लब्धप्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए भेजने को स्वीकृति प्रदान कर दिया है.

अब अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के छात्र भी यूनाइटेड किंगडम, नॉर्दर्न आयरलैंड के चयनित विश्वविद्यालयों और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सकेंगे.

सरकार ने पंचायत को ज्यादा लोकमुखी बनाने और सुविधा का विस्तार करने के लिए पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर को सुदृढ़ करने की योजना बनायी है, इसके लिए  ₹45 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है.

रांची में बनाया जाएगा सांइस सिटी

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने लिए निदानात्मक शिक्षा ( Remedial class) प्रारंभ किए जाने की योजना बनायी गयी है. क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में भारत सरकार के सहयोग से साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी

दुमका और देवघर में तारामंडल का निर्माण 

दुमका और  देवघर में तारामंडल की स्थापना की जाएगी. राज्य सरकार के द्वारा चिन्हित जिलों के जिला अस्पतालों को 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगारिनपास कांके रांची की खाली जमीन पर पीपीमोड पर मेडिको सिटी की स्थापना का प्रयास किया जाएगा.

साहेबगंज ,गोड्डा और पाकुड़ में गंगा नदी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की योजना 

साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ के लोगों को गंगा नदी से नल के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा. इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रारम्भ की जाने का प्रस्ताव है, इस योजना के माध्यम से डिग्री प्राप्त युवाओं को रोजगार के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी की जाएगी.2022- 23 में एक लाख युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है. मास्टर डिग्री प्रोग्राम हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव है. प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ एक कमरा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त 50 हजार रुपये राज्य सरकार के द्वारा दिया जाएगा.

सौ यूनिट बिजली फ्री और एयर एम्बुलेंस की सुविधा

हेमंत सरकार ने बजट प्रस्ताव में साहेबगंज में हवाई अड्डा का निर्माण करने की घोषणा की है.  इसके साथ ही  राज्य के गरीब परिवारों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गयी है. गरीबों को उपचार के लिए कहीं जाने पर राज्य वासियों को सस्ते पर Air एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान करने की योजना बनायी गयी है.

रांची जमशेदपुर एवं धनबाद में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी. इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में नए सचिवालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा. राज्य में युवाओं के सामाजिक,मानसिक बौद्धिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास हेतु राज्य के गांव में सिद्धू कानू युवा क्लब की स्थापना की जाएगी जहां युवा एवं खेल गतिविधियों से संबंधित सभी कार्यक्रम संपादित किए जाएंगे

NIRF 2022: कोरोना काल में कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...