Advertisement
Advertisement

चाकूबाजी में एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

चाकूबाजी में एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर : कैमूर जिले में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी से एक युवक की मौत की खबर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि सुचित अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन की ओर घूमने जा रहा था। तभी चार-पांच लड़के आए और बाताबाती होने लगी। इसी बीच अमन ने चाकू निकला कर सुचित को मार दिया, जिससे सुचित वहीं तड़पने लगा। दोस्तो ने उसे मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Goal 7 22Scope News

k2 22Scope News

आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना 

वही सुचित के दोस्त रौशन ने बताया कि हमलोग रेलवे स्टेशन घूमने जा रहे थे। तभी अमन के साथ पांच लड़के आए और आपस मे झड़प हुई। इसी में अमन ने चाकू निकालकर सूचित को मारकर फरार हो गया। जिसके बाद सूचित को मोहनियां अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

K 22Scope News

k3 1 22Scope News

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बारे में मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि चाकूबाजी हुई है। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो सूचित नाम के युवक को चाकू लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

ये भी पढ़े :  जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कलाकारों की टीम को किया रवाना, दिखाई हरी झंडी

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...