पंचायत चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Ranchi झारखंड में बगैर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था किए पंचायत चुनाव करवाये जाने की कोशिशों का विरोध शुरु हो गया है.

ओबीसी मोर्चा पलामू के अध्यक्ष अजित मेहता और प्रेम प्रकाश ठाकुर ने  इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार से सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के उपरान्त याचिका दायर करने का निर्णय लिया है.

इस मामले में बात करते हुए प्रेम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बगैर ओबीसी को आरक्षण की व्यवस्था किए ही पंचायत चुनाव करवाने की कोशिश की जा रही है, यह राज्य के 60 प्रतिशत पिछड़ों के साथ अन्याय है. सरकार की इस कोशिश को विरोध किया जाएगा, पिछड़ा वर्ग इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा. इसके लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगायी जाएगी.

बता दें कि हाल ही में विभागीय मंत्री आलमगीर आलम ने बगैर आरक्षण के ही पंचायत चुनाव करवाने का संकेत दिया था, उसके बाद से ही पिछड़े वर्ग की ओर से धरना-प्रर्दशन शुरु हो गया है.

रिपोर्ट-मदन

इसे भी पढ़ें-

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...