Latehar: हथियार के साथ राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी वसूली की रच रहे थे साजिश

Latehar: लातेहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के पांच सक्रिय अपराधियों को हथियारों के साथ उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चंदवा के पास एक कोयला लोडिंग साइट पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे।

Latehar: गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

21 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के कुछ सदस्य हथियारों के साथ परसही, डगडगी पुल के पास जमा हुए हैं और टोरी रेलवे स्टेशन के पास कोयला लोडिंग कार्य में लगे लोगों से रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

Latehar: हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली, और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अपराधियों में चार रांची जिले और एक गुमला जिले का निवासी है। गिरफ्तार अपराधियों में विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचन्द खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी शामिल है।

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...