‘झारखंड में सरकार स्थिर, कांग्रेस से JMM नहीं नाराज’, बिहार में तनाव के बीच बोले कांग्रेस नेता

रांची. झारखंड की राजनीति में इन दिनों JMM और कांग्रेस के संबंधों में टकराव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस से JMM नाराज नहीं है। पार्टी महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि गठबंधन में कभी-कभी मंथन होना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इसका सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कई बार किया है कांग्रेस ने समझौता

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है और कई बार समझौता कर सरकार को स्थिरता दी है। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है झारखंड की जनता को स्थिर और जवाबदेह सरकार देना। जेएमएम और आरजेडी के साथ मतभेद जरूर हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं।”

भानु प्रताप शाही पर कांग्रेस का तीखा हमला

भानु प्रताप शाही के बयान पर पलटवार करते हुए राकेश सिन्हा ने कहा, “जब वे स्वास्थ्य मंत्री थे, तब क्या-क्या भ्रष्टाचार किए, ये किसी से छिपा नहीं है। आज वे जो बयानबाजी कर रहे हैं, वे केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश है।”

आरजेडी मंत्री के बेटे के बिहार चुनाव लड़ने पर बचाव

जब RJD मंत्री के बेटे के बिहार चुनाव लड़ने पर सवाल उठे, तो कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा, “अगर निशिकांत दुबे, जो कि भागलपुर (बिहार) के हैं, झारखंड से चुनाव लड़ सकते हैं, तो फिर RJD नेता का बेटा बिहार से क्यों नहीं लड़ सकता?”

झारखंड सरकार पर असर नहीं

सिन्हा ने साफ किया कि JMM और RJD के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इससे झारखंड सरकार की स्थिरता पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी दल आपस में बैठकर समाधान निकालते हैं और आगे भी निकालेंगे।

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img